पटना में मसाला कारोबारी की हत्या; हाट की भीड़ में गोली मारी, मगर आवाज नहीं सुनाई दी

पटना में अपराधी लगातार बिहार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बार हाट की भीड़ में युवा मसाला कारोबारी को सिर में गोली मारी गई। तैयारी पहले से थी और उसी हिसाब से साइलेंसर वाले पिस्टल का उपयोग किया गया था।

तू डाल-डाल, मैं पात-पात… अपराधी बिहार पुलिस को यही दिखा रहे हैं। तभी तो, जब गुरुवार रात पहले से घोषित ब्लैक आउट के बाद बिजली आई तो पटना के अति-व्यस्त मुसल्लहपुर हाट में गद्दी (कारोबारी मालिक काउंटर) पर मसाला व्यवसायी पिंटू कुमार का शव नजर आया। अपराधियों ने सिर में सटाकर साइलेंसर वाली पिस्टल से गोली मारी थी। ब्लैक आउट के अंधेरे में हत्याकांड को अंजाम दिया, ताकि किसी को अंदाजा भी न लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *